सहारनपुर पुलिस जनता के साथ, जनता के लिए

SAHARANPUR NEWS: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सहारनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान आमजन द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शिकायतों, समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया, तथा उनके शीघ्र एवं न्यायसंगत निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जनसुनवाई पुलिस व जनता के मध्य सीधा संवाद एवं भरोसे का सेतु सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *