मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेक नवागत मंडलायुक्त ने संभाला कार्यभार

MIRZAPUR NEWS: नवागत मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने बुधवार को विंध्याचल मंडल का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मां विंध्यवासिनी देवी के दरबार में जाकर दर्शन-पूजन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इसके बाद उन्होंने आयुक्त कार्यालय में अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, संयुक्त निदेशक कृषि एवं संयुक्त निदेशक उद्योग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *