Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर बुधवार को यहां एसडीएम की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत बीएलओ घर घर मतदाताओं की सूची का पुनरीक्षण करेंगे। उन्होने कहा कि बीएलओ द्वारा तीन बार मतदाताओं के घर पहुंचकर छूटे नामों के प्रपत्र को प्राप्त किया जाएगा। उन्होने राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों से अविलम्ब बूथ लेबल एजेण्टो की सूची दिये जाने का आग्रह किया। एसडीएम ने बताया कि आगामी चार नवंबर से पुनरीक्षण के तहत वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरूआत होगी। उन्होने कहा कि नौ दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होने मतदाता के लिए निर्धारित साक्ष्यो की भी विस्तार से जानकारी दी। बैठक में निर्वाचन पटल प्रभारी सुरेश यादव ने राजनैतिक दलों को बीएलओ की सूची प्रदान करते हुए अन्य आवश्यक जानकारियां दी। बैठक में तहसीलदार गरिमा वर्मा, नायब तहसीलदार पंकज कुमार, नायब तहसीलदार वीरेन्द्र मिश्र, बीडीओ लालगंज मानवेन्द्र शर्मा, चकबंदी अधिकारी अविनाश कुमार पाण्डेय, बीडीओ रामपुर संग्रामगढ़ विजयशंकर मणि, भाजपा के जिला मंत्री अजय वर्मा, कांग्रेस के ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आम आदमी पार्टी के वृहस्पति पाण्डेय, सपा के रामधन यादव शामिल हुए।