जनपद में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक सम्पन्न

FATEHPUR NEWS: कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी दलों से कहा कि वे बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करें ताकि पुनरीक्षण कार्य में सहयोग मिल सके। उन्होंने बताया कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का अद्यतन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) देंगे और मतदाताओं से भरे हुए फॉर्म वापस लेंगे। नई मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 9 दिसम्बर 2025 को होगा और अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर व खागा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *