Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जिला सैनिक बन्धु की बैठक में 8 शिकायतों पर हुई समीक्षा, पूर्व सैनिकों से नि:शुल्क सेवा के लिए सिविल डिफेंस में जुड़ने का आह्वान
FATEHPUR NEWS: कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में बुधवार को जिला सैनिक बन्धु की बैठक अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक ऋण, पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय सहायता से संबंधित कुल 8 शिकायतें पूर्व सैनिकों द्वारा प्रस्तुत की गईं। बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल (अ.प्रा.) दिनेश कुमार शर्मा ने पूर्व बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि पूर्व सैनिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अपर जिलाधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी पूर्व सैनिक सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा कोर) में निःशुल्क सेवा देना चाहते हैं, वे पूर्व सैनिक आपदा कार्यालय, कलेक्ट्रेट फतेहपुर में संपर्क कर आवेदन पत्र भर सकते हैं। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला पूर्ति अधिकारी, नायब सूबेदार मोहर सिंह, हवलदार परविंदर सिंह (सब एरिया प्रयागराज) सहित अन्य विभागों के अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित उपस्थित रहे।