Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: बुधवार की सुबह लगभग साढ़े तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पेट्रोलिंग गाड़ी हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रही थी वह कोखराज थाना क्षेत्र के अन्दावां गांव के पास पहुंची तो हाइवे पर पड़े एक युवक का शव देखकर चालक ने गाड़ी रोक दी उसके बाद गाड़ी में बैठे नेशनल हाईवे सीआरओ लवलेश कुमार पुत्र उमेश कुमार निवासी राधानगर जनपद फतेहपुर ने अपने मोबाइल फोन से चौकी शहजादपुर को शव की सूचना देते हुए बताया कि अंदावा गांव के पास अशोक पाल के घर सामने हाइवे पर किसी युवक दुर्घटना में मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी गणेश प्रसाद ने शव की शिनाख्त के लिए फोटो मोबाइल के माध्यम से किया। जिसकी पहचान अंदावा की राधा देवी ने अपने भाई राधेश्याम पुत्र स्व. मुन्नू के रूप किया। जिसके बाद उसने बताया कि मृतक उसका भाई है वह गांव के ही रिंकू सरोज का ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार की रात लगभग दस बजे वह घर से उसके भाई को बुला कर ले गया और अभी तक कोई सूचना नहीं दिया। उसके भाई का एक्सीडेंट नहीं बल्कि उसकी हत्या कर शव को सड़क पर फेंक दिया गया है। मृतक की मां सुरसती नेत्रहीन है व पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।