Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू विकासखंड की बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लाक स्तरीय वार्षिक दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ पीएमश्री विद्यालय कसिया में खंडशिक्षाधिकारी डा .प्रज्ञा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया। बुधवार को उच्च प्राथमिक के छात्रों की क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। जिसमें 100 मी दौड़ में बालक वर्ग में टेंगाई के शिवशंकर प्रथम, टीकरडीह के अंशु द्वितीय, पीएम श्री कशिया के सुरजीत सिंह तृतीय स्थान पर विजयी हुए। बालिका वर्ग में टेंगाई की राधिका पाल प्रथम, कोखराज की संगीता द्वितीय, सेहिया आमद करारी की अंजू तृतीय स्थान पर विजयी रहे। 200 मी दौड़ में बालक वर्ग में टेगाई के शिवशंकर ने पुनः प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मी बालिका वर्ग में राधिका पाल ने भी पुनः बाजी मारी। 600 मी दौड़ में बालक एवं बालिका वर्ग में पीएम श्री विद्यालय कशिया पश्चिम के छात्र अरविंद कुमार एवं छात्रा अंशु प्रथम स्थान पर विजयी रहे। कबड्डी में बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में कसिया की टीम विजयी रही। खो खो प्रतियोगिता में भी कसिया के छात्रों का दबदबा रहा। बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में कसिया के छात्र विजयी रहे। उच्च प्राथमिक विद्यालय टेगाई दूसरे उपविजेता रहा। योग में उ प्रा वि कादीपुर के छात्रों ने शानदार प्रस्तुति दी। उच्च प्राथमिक स्तर गोला फेंक बालक वर्ग में नौगीरा के आशीष कुमार प्रथम, हिसामपुर बहरेमउ के लवलेश कुमार द्वितीय, टेगाई के शिवशंकर तृतीय स्थान पर विजयी रहे। बालिका वर्ग में ककोढा की ज्ञानमती प्रथम, नौगीरा की मोनी देवी द्वितीय, कसिया की शालू तृतीय स्थान पर विजयी रही। उच्च प्राथमिक स्तर चक्का फेंक बालक वर्ग में हिसामपुर बहरेमउ के लवलेश कुमार प्रथम, नौगीरा के आशीष कुमार द्वितीय, कसिया के राज कुमार तृतीय स्थान पर विजयी रहे। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ईश्वर शरण सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह, ईश्वरीय प्रसाद शुक्ल, दीप नारायण मिश्र, विद्या चरण शुक्ल, सचिन ओझा, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनमोहन सिंह, रामू सिंह सहित खेल अनुदेशक व प्रशिक्षक उपस्थित रहे।