दयानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ नेत्र परीक्षण

KAUSHAMBI NEWS: अजुहा कस्बे में स्थित दयानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को नेत्र शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में  प्रशिक्षित नेत्र चिकित्सकों के द्वारा विद्यालय के 500 छात्र छात्राओं की निशुल्क (जांच) नेत्र परीक्षण किया गया जिन छात्र-छात्राओं के नेत्र परीक्षण में कमजोर पाए गए उन्हें निशुल्क संस्थान के द्वारा चश्मे वितरित किए जाएंगे । संस्था के अनुभवी डाक्टर पुष्पेंश , जगतनारायण ,विनायक एवं दानिश मौजूद रहे । विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रमेश चंद्र ने  छात्र-छात्राओं को बताया कि सदगुरू नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड लगातार कई वर्षों से अपनी सेवाओं से नेत्र परीक्षण करके भरपूर सहयोग प्रदान कर रहे हैं और कहा की विद्यालय में  नेत्र परीक्षण का कार्यक्रम त्रमासिक चलता रहता है जिससे छात्र-छात्राएं स्वास्थ्य लाभ लेकर अध्ययन करते हुए राष्ट्र को गौरवशील बनाएंगे । इस मौके पर देवेश कुमार , भानु प्रकाश, शेर बहादुर सिंह, राम प्रसाद सुंदरलाल, मदराखन लाल अश्वनी कुमार मिश्रा, रामानंद  नीलम, सरला पाल, आयुषी रोशनी, सोनम शर्मा , अभिषेक कुमार मौर्य आदि विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *