किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर धर्मपरिवर्तन के शातिर आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

JALAUN NEWS: एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने दूसरे मजहब की नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ भगा ले गया और उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। मामला रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर का है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम जगम्मनपुर निवासी इकबाल अली उर्फ आनिस उर्फ आमेद पुत्र सद्दीक अली पर आरोप है कि उसने गांव की ही एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आरोपी ने किशोरी पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया। घटना के बाद किशोरी के पिता ने थाना रामपुरा में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 100/2025 दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज कुमार के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में जगम्मनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा, कांस्टेबल संजय और कांस्टेबल अजय शामिल रहे।टीम ने लगातार प्रयास करते हुए सुराग जुटाया और आखिरकार आरोपी इकबाल अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग किशोरी को भी सुरक्षित बरामद कर परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 137(2), 64(1), पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4, तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि जालौन पुलिस महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाती है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में कानून-व्यवस्था का संदेश जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *