Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

5-6 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा को लगने वाले भव्य मेले में उमड़ेगा भक्त गणों का जन सैलाव
JALAUN NEWS: महेबा विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम कोड़ा किर्राई में यमुना नदी के किनारे दो सौ वर्ष पुराना श्री काल भैरव मन्दिर विराजमान है। जिसकी स्थापना गांव के ही श्री राजेन्द्र प्रसाद कुलश्रेष्ठ के पूर्वजों द्वारा अपनी निजी भूमि पर 200 वर्ष पूर्व श्री काल भैरव मन्दिर का निर्माण कराया गया था। तभी से मन्दिर के पास उनकी खाली पड़ी जमीन पर प्रति वर्ष ज्ञकार्तिक पूर्णिमा पर्व पर भव्य एवं विशाल मेला का आयोजन किया जाता है। उपरोक्त संबंध में मेला आयोजक कमेटी के अध्यक्ष श्री कुलश्रेष्ठ ने बताया कि उपरोक्त मेले में क्षेत्रवासी सैकड़ों श्रृद्धालु भक्तगणों का भगवान श्री काल भैरव जी के दर्शन व पूजा अर्चना करने के लिए उमड़ते हैं।इस अवसर पर श्रृद्धालु भक्तगणों व क्षेत्रवासियों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विशाल भण्डारा का भी आयोजन किया जाता है। ताकि भक्त गण आनन्द के साथ भरपूर प्रसाद भी गृहण कर सके। उपरोक्त भव्य मेले के आयोजन में सर्व राजेन्द्र प्रसाद कुलश्रेष्ठ, राजकुमार,अनुज, आलोक, मोहित आदि गांव व क्षेत्र वासियों तथा जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग रहता है।मेला आयोजक के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कुलश्रेष्ठ ने बताया कि उपरोक्त मेले के पास यमुना नदी के किनारे कटाव होने के कारण भक्त गणों को पर्व पर स्नान करने के लिए रोक लगा दी गई है।