Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

संगम नगरी में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लगभग 2500 एथलीटो का होगा संगम
30 अक्टूबर से शुरू होगी पांच दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
PRAYAGRAJ NEWS: 69वीं माध्यमिक विद्यालय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 30 अक्टूबर को प्रातः 9रू00 बजे बतौर मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन,एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के मंत्री ’ नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी’ करेंगे।
संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज मंडल आर एन विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समस्त कार्यों हेतु विभिन्न समितियों का गठन करते हुए प्रतियोगिता को भव्य रूप देने का पूर्ण प्रयास किया गया है। उन्होंने आगत का स्वागत करते हुए इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दिया है । जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज पीएन सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता के प्रतिभागियों व ऑफिशल्स के ठहरने के लिए जनपद के विद्यालयों में आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। प्रतिभागियों के सुविधा के दृष्टिकोण से पेयजल विद्युत सहित मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी कराई गई है ।उन्होंने कहा कि आवासीय स्थलों की सतत निगरानी सह जिला विद्यालय क्षेत्र एवं प्रधानाचार्य व शिक्षकों की टीम में करेगी। नगर के प्रमुख रेलवे बस स्टेशनों पर 24 ’ 7 हेल्प डेस्क एवं परिवहन की व्यवस्था भी कराई गई है। उद्घाटन के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों और खिलाड़ियों के द्वारा मार्च पास्ट की प्रस्तुति और फूलों की रंगोली आकर्षण का केंद्र होगी । माध्यमिक विद्यालय की ओर से आयोजित ट्रैक एंड फील्ड की पांच दिवसीय प्रतियोगिता के अलग-अलग इवेंट मे लगभग 2500 बालक एवं बालिका खिलाड़ी 350 टीम मैनेजर प्रशिक्षक टीम प्रभारी प्रतिभाग करेंगे और प्रयागराज के सम्मानित प्रधानाचार्य अधिकारी गण इत्यादि उपस्थित रहेंगे । प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खेली जाएगी। पूरे प्रदेश भर से इस प्रतियोगिता में 18 मंडल, दो स्पोर्ट्स कॉलेज की यूनिट और एक कस्तूरबा विद्यालयों की यूनिट को मिलाकर 21 मंडल की टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रतियोगिता की स्वयं निगरानी करने की बात करते हुए उन्होंने आने वाले खिलाड़ियों से नए कीर्तिमान स्थापित करने और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने की अपेक्षा की और सभी का अभिनंदन भी किया है राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के संदर्भ में खेल सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव ने भी बताया कि खेल शिक्षकों की पूरी टीम राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए पूरी तरीके से तैयार है।