Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो:मोहम्मद अनस को मैन ऑफ द मैच देते पूर्व क्रिकेटर एस.एम.आर. नकवी
PRAYAGRAJ NEWS: दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने हरिनाथ सिंह क्लब वाराणसी को आठ विकेट से हराकर सैयद असद कासिम स्मृति अंडर-16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। दौलत हुसैन मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए हरिनाथ सिंह क्लब ने 25.3 ओवर में 84 रन (हार्दिक नारायण तिवारी 23, शिवांश सोमवंशी 19, आशीष पाल 15, अभय राज यादव 3/16, मोहम्मद अनस 3/18, मोहम्मद हमदान 3/30, अभय गौतम 1/04) बनाए। जवाब में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने 12.1 ओवर में दो विकेट पर 88 रन (सूरज चौहान 36 नाबाद, अब्दुल्ला हस्सान 18, यश पटेल 2/13) बना लिए। मोहम्मद अनस को पूर्व क्रिकेटर एस.एम.आर. नकवी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में मोहम्मद आरिफ व मोहम्मद नबी अंपायर एवं खुर्शीद अहमद व मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे।