Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) दिनांक 29.10.25 को समय लगभग 1440 बजे “ई” समवाय त्रिलोकपुर कैंप के नजदीक (लगभग – 200 मीटर पूर्व दिशा में ई-रिक्शा का एक्सीडेंट हो गया। ग्रामीणों के नाम (1) मन्टू, उम्र-52 वर्ष पुत्र रामतीर्थ ग्राम मिश्रौलिया, थाना ढेबरुआ, जिला सिद्धार्थनगर (2) बिमला, उम्र 48 वर्ष पत्नी मन्टू, ग्राम मिश्रौलिया, थाना देबरुआ, जिला सिद्धार्थनगर (3) छोटू (उम्र 16 वर्ष)पुत्र मन्टू, ग्राम मिश्रौलिया, थाना ढेबरुआ, जिला सिद्धार्थनगर (4) त्रिवेणी (उम्र 48 वर्ष) ग्राम घरूवार, थाना ढेबरुआ, जिला सिद्धार्थनगर। यह लोग गाँव भोजपुर थाना पचपेड़वा जिला बलरामपुर से 13वीं के संस्कार से उपरांत वापस अपने घर ग्राम मिश्रौलिया (बढ़नी की तरफ) जा रहे थे जिसमें ई-रिक्शा चालक अख्तर हुसैन (ग्राम भोजपुर भोजपुर थाना पचपेड़वा जिला बलरामपुर) चला रहा था। बढ़नी से पचपेड़वा की तरफ आ रहे ई-रिक्शा चालक छोटू पुत्र मन बहादुर ग्राम बगही, थाना ढेबरुआ, जिला सिद्धार्थनगर ने अचानक से यू-टर्न कर दिया जिससे आपस में ई-रिक्शा का एक्सीडेंट हो गया जिसमें मन्टू नामक व्यक्ति का बायाँ पैर टूट गया (कमर से निचे) और त्रिवेणी के पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। समवाय प्रभारी उपनिरीक्षक गंगाधर द्वारा कर्तव्यपालन करते हुए कैंप में मौजूद कार्मिकों की मदद से तुरंत एम्बुलेंस और पुलिस प्रशासन को सूचित किया । एम्बुलेंस आने पर घायलों को तुरंत पीएचसी बढ़नी रवाना किया।