नशे के कारोबार पर की बड़ी कार्रवाई,8 किलो गांजे के साथ तस्कर पकड़ा पुलिस ने

LAKHIMPUR KHERI NEWS: पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली सदर पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान में एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 8 किलो 325 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई 28 अक्टूबर की रात थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के मानपुर तिराहा स्थित अमृत सरोवर रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास की गई। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देश पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश बिन्द पुत्र दयाराम बिन्द के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जौनपुर के फरीदपुर का निवासी है। वर्तमान में वह खीरी के भूसौरिया बायपास गोला में अस्थायी रूप से रह रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी में लिप्त था और आस-पास के क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करता था। सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 0924/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस गिरफ्तारी में थाना कोतवाली सदर के उपनिरीक्षक संचित यादव, पुलिसकर्मी सुरेन्द्र सिंह, गोपाल यादव, नीतेश कुमार, स्वाट टीम प्रभारी जयप्रकाश यादव व उनकी टीम के सदस्य, तथा सर्विलांस यूनिट के शरद शुक्ला और मेहताब आलम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *