शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इन्कार,

बडे मान-मनौव्वल के बाद पुलिस ने परिजनों को कराया शांत

LAKHIMPUR KHERI NEWS: मैगलगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा किया। रहजनिया गांव निवासी ओमजी यादव का शव सोमवार को खखरा स्थित लठौनापुरवा के पास एक खाली जमीन पर बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।मंगलवार शाम को शव गांव पहुंचने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया। बुधवार को गुस्साए परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। उनकी मांग थी कि जब तक नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। अंतिम संस्कार न किए जाने की सूचना पर चौकी इंचार्ज फत्तेपुर सुशील तिवारी और चौकी इंचार्ज औरंगाबाद समेत भारी पुलिस बल गांव में तैनात किया गया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मैगलगंज रविंद्र कुमार पांडे ने परिजनों को समझाया। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *