Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: भारतीय जनता पार्टी राबर्ट्सगंज विधानसभा की बैठक राजकिय माडर्न पब्लिक स्कुल रामगढ़ मे सम्पन्न हुई ।बैठक मे लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती पर 6 नवम्बर को राबर्ट्सगंज विधानसभा कि निकलने वाली पदयात्रा की विस्तृत रुपरेखा तैयार कि गयी। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/कार्यक्रम प्रभारी रमेश मिश्रा ने कहा कि लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान को जन जन तक पहुंचाना है। इससे पहले कि सरकारों ने सिर्फ एक ही परिवार का गुणगान किया। सारा श्रेय उन्ही को दिया जाता है, पहले जितनी भी सरकारें रही विदेशी विचार की सरकारें रही, भाजपा के मूल मे स्वदेशी विचारधारा है। सरदार पटेल ने सभी षड्यंत्रों का विफल करते हुए देश की 500 रियासतो को एक किया ।जब से देश मे भाजपा की मोदी सरकार के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से मोदी सरकार के नेतृत्व मे ऐसे कार्यक्रम शुरु किये गये जिनका राष्ट्र के निर्माण व विकास में योगदान रहा। बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयन्ती पर निकलेगी पदयात्रा: भूपेशयह पदयात्रा राष्ट्रनिर्माण का अभियान होगा पार्टी हर बूथ तक सरदार पटेल का संदेश पहंुचायेगी भाजपा द्वारा 6 नवंबर को राबर्ट्सगंज विधानसभा की पदयात्रा रामगढ़ बाजार से शुभारंम्भ कर चतरा तक पदयात्रा निकलेगी। पदयात्रा मे भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासियों की बड़ी भागेदारी रहेगी विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सरदार पटेल को सच्चा सम्मान देते हुए उनकी विश्व कि सबसे उंची प्रतिमा बनवाई है। अन्य दल ने कभी भी सरदार पटेल को उचित सम्मान नही दिया है। जबकि भाजपा उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। बैठक को नागेश्वर पाण्डेय, शीतला आचार्य ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या ने किया।
बैठक मे मुख्यरुप से जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।