Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

चित्रकूट। नवागन्तुक जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कोषागार पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवागन्तुक जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनहित के कार्यों को तत्परता एवं पारदर्शिता से संपादित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, साथ ही जनसुनवाई, कानून व्यवस्था, एवं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें ताकि जनपद के सर्वांगीण विकास में तेजी लाई जा सके।