अमिताभ यश के खिलाफ CBI जांच, BJP नेता की सुरक्षा की मांग

लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने भारत के गृहमंत्री को शिकायत भेज कर कानपुर के अखिलेश दुबे कांड में यूपी के एडीजी अमिताभ यश पर लग रहा है अत्यंत गंभीर आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की है.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि इस कांड को सामने लाने वाले भाजपा नेता रवि सतीजा ने सार्वजनिक रूप से यूपी के पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार का हवाला देते हुए अमिताभ यश पर अखिलेश दुबे को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने लगभग ढाई महीने पूर्व ही रवि सतीजा से हुई बातचीत के बाद यूपी के मुख्यमंत्री को इन तथ्यों से अवगत कराते हुए जांच की मांग की थी. दोबारा इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा द्वारा अपनी गिरफ्तारी के समय अमिताभ यश का नाम दिए जाने के बाद भी उन्होंने इस संबंध में शिकायत भेजी थी, इसके बाद भी अब तक इन शिकायतों का कोई संज्ञान नहीं लिया गया.

अमिताभ ठाकुर ने राज्य सरकार से उम्मीद पूरी तरह समाप्त होने की स्थिति में गृह मंत्री से स्वयं मामले का संज्ञान लेकर इसकी सीबीआई जांच की बात कही की है. साथ ही उन्होंने रवि सतीजा द्वारा अमिताभ यश का नाम लेने पर उनकी हत्या हो जाने की आशंका की बात बताते हुए उन्हें उच्चस्तरीय सुरक्षा देने की मांग की है.

संलग्न– गृह मंत्री, भारत सरकार को भेजी गई शिकायत की प्रति

डॉ नूतन ठाकुर
प्रवक्ता
आजाद अधिकार सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *