मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से किसानों के नुकसान की नियमित समीक्षा कराने की मांग

SONBHADRA NEWS: (राम अनुज धर द्विवेदी) जनपद में समय समय पर किसानों की आवाज बुलंद करने वाले सामाजिक संगठन पूर्वांचल नवनिर्माण किसान मंच के नेता गिरीश पांडे ने विगत 4 दिनों से हो रही बरसात के कारण किसानों की पानी में डूब कर खराब हो रही फसलों को लेकर चिंता जताई।  किसान नेता गिरीश पांडे ने बताया कि पिछले 4 दिनों से लगातार मौसम खराब है और रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है जिसके कारण खेतों में खड़ी धान की फसल को तो नुकसान पहुंच ही रहा है। परन्तु खलिहान में पहुंच चुकी फसलों को ज्यादा नुकसान हो रहा है। गिरीश पांडे ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के साथ-साथ जिलाधिकारी सोनभद्र को उनके एक्स एकाउंट पर लिखते हुए राजस्व कर्मियों के माध्यम से नियमित रोज गांव में खराब हो रही फसलों की समीक्षा कराने की मांग के साथ-साथ उन्होंने होने वाले नुकसान के कारण सापेक्ष किसानों को मुआवजा देने की मांग किया है। गिरीश पांडे ने कहा कि जब सरकार ने बड़े कारोबारी को होने वाले नुकसान पर उन्हें लाखों- करोड़ों का अनुदान दे सकती हैं तो किसानों के लिए भी सरकार को संवेदनशील होकर मुआवजा देना चाहिए।गिरीश पांडे ने कहा देश की आर्थिक उन्नति में किसानों का सहयोग कारोबारी से ज्यादा है। इन्हें अन्नदाता भी कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *