Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता मनोज जायसवाल कोन मण्डल के नेवढ़िया में कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे।कबड्डी प्रतियोगिता के उदघाटन मैच में बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।इस कबड्ड़ी प्रतियोगिता मे आस-पास जिलों की कई टीमो ने भी प्रतिभाग किया। भाजपा नेता ने कहा की खेल कोई भी हो खेलभावना के साथ खेलना चाहिये।खेल जाति-धर्म के बंधन को तोड़ता है।सभी बिना-भेदभाव के एक-दूसरे के साथ खेलते है। जिससे खिलाड़ियों में सामाजिक और मानसिक विकास होता है। कबड्ड़ी और कुश्ती प्रतियोगिता भारत के पुराने खेलो में से एक है। इस मौके पर अध्यक्ष राहुल बिंद, उपाध्यक्ष आशीष बिंद, कोषाध्यक्ष विशाल बिंद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्योति त्रिपाठी, प्रदीप यादव, आयोजक भरत यादव, राजन बिंद, हुबलाल बिंद, शिवप्रकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।