उत्तर प्रदेश एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने किया धरना प्रदर्शन

18 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन
FATEHPUR NEWS: जनपद में उत्तर प्रदेश एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को एक विशाल धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 18 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के स्काउट भवन में आयोजित किया गया।
यह धरना जनपदीय अध्यक्ष अनिल सिंह और जनपदीय सचिव दीपक कुमार की अगुवाई में शुरू हुआ। जनपदीय संरक्षक सुशील कुमार ने धरने के संचालन की जिम्मेदारी संभाली। इसमें फतेहपुर जनपद के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। धरना प्रदर्शन के दौरान, जनपदीय अध्यक्ष अनिल सिंह और मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अवस्थी ने 18 सूत्रीय मांगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन की प्रमुख मांगों और उनके महत्व को रेखांकित किया। धरना समाप्त होने के बाद, एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों से संबंधित एक पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक फतेहपुर, राकेश कुमार को सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन में लिपिकीय संवर्ग के अविनाश कुमार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), संजय गुप्ता (उपाध्यक्ष), सुरजीत कुमार (संगठन मंत्री), अरविन्द कुमार साहू, मानस रावत (प्रचार मंत्री), शैलेन्द्र कुमार गुप्ता (कोषाध्यक्ष), मोनू (ऑडीटर), शाइस्ता नसरीन, सरिता, अभिलाष, राजेश कुमार (स्टेनो), श्यामबिहारी साहू (स्टेनो), सौरम, विनीता, कु० कोमल, देशराज पाल, गंगाराम उत्तम, विनीत रस्तोगी, राघवेंद्र श्रीवास्तव, राजसेन श्रीवास्तव, विनय चौधरी, विनीत सिंह, विकास श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, रमेश कुमार, अवधेश वर्मा, नीरज कुमार, प्रदीप एवं दीपाशिखा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *