Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
FATEHPUR NEWS: शहर के डॉ. भीमराव अंबेडकर महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सरदार@150 कार्यक्रम के तहत पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित किया। इसके दूसरे चरण में सरदार वल्लभभाई पटेल – एक महान व्यक्तित्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें भी बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपनी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लक्ष्मीना भारती, डॉ. ज़िया तसनीम, बृजेश पाल, डॉ. राजकुमार और आनंदनाथ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव ने छात्राओं को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रो. शकुंतला, प्रो. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. चारू मिश्रा, डॉ. शरद चंद रॉय, रमेश सिंह, डॉ. मधुलिका श्रीवास्तव, डॉ. चंद्र भूषण और डॉ. अनुष्का छौंकर सहित महाविद्यालय के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।