फसल का बीमा करने वाले कृषक फसल नुकसान की सूचना दर्ज करायें:जिला कृषि अधिकारी

PRATAPGARH NEWS: जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में मौसम स्थिति खराब है ऐसे में आपके क्षेत्र में कटी पड़ी फसल में बेमौसम वर्षा से व्यक्तिगत स्तर पर क्षति पहुचती है तो वो सभी ऐसे कृषक जिन्होंने अपनी फसल का बीमा करवाया है केवल वही कृषक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नियमानुसार फसल नुकसान की सूचना गर्वनमेन्ट/कंपनी के टोल फ्री नंबर-14447 पर समस्त दस्तावेज आधार कार्ड, पासबुक एवं खतौनी की फोटो कॉपी सहित दर्ज करवा सकते है, यदि आपकी शिकायत किसी कारण से ऑनलाइन दर्ज नही हो पा रही है तो लिखित में शिकायत पत्र संबंधित बैंक शाखा एवं जनपद स्तरीय उप कृषि निदेशक कार्यालय (फसल बीमा कंपनी कार्यालय) एवं जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में दे सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *