Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण व रसायन उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मीरजापुर के तेलियागंज में फर्नीचर व्यवसाई अंकुर जायसवाल के आवास पर उनके परिवार से मुलाकात की। जायसवाल के आरिका एंटरप्राइजेज दुकान के गोदाम में आग लगने से उन्हें भारी नुकसान हुआ था। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनसे मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।