छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

घटना के दौरान प्रयुक्त की गई चाकू व बाइक बरामद, भेजे गए जेल
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव थाना क्षेत्र के सेमरी बाघराय गांव में पखवाड़े भर पूर्व स्कूल से साइकिल से घर लौट रहे छात्र पर चाकू से दो अज्ञात लोगों के द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया था। हमले में छात्र बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए रेफर कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक संस्कार शुक्ला पुत्र विनय शुक्ला निवासी भलुहा थाना कोरांव जो गोपाल विद्यालय इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ता था। वह गत 13 अक्टूबर को साइकिल से विद्यालय से घर जा रहा था कि अभी वह सेमरी बाघराय गांव में ही पहुंचा था कि बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया था। जिस मामले में पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि संस्कार शुक्ला के बाबा के द्वारा कोरांव पुलिस को परिवार सहित जान से मार देने की धमकी देने के मामले को लेकर पूर्व में भी शिकायत की गई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने चाकू से हमला कर घायल करने के आरोपी अशोक कुमार मिश्रा पुत्र राजेंद्र प्रसाद मिश्रा निवासी भरही भरारी थाना मेजा जनपद प्रयागराज व दीपांशु तिवारी पुत्र बद्री विशाल तिवारी निवासी पनासा करछना प्रयागराज को कोरांव थाना क्षेत्र के दोहथा मोड़ के पास गिरफ्तार का जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हमले के दौरान प्रयुक्त की गई चाकू व बाइक को भी बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *