Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: जारी बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा जारी से एक माननीय पहल बैंक प्रशासन ने एक गरीब परिवार को 20 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की है। मामला यह है कि लगभग एक वर्ष पहले रमेश सिंह नाम के व्यक्ति ने इस शाखा में अपना खाता संचालित करते समय कैशियर प्रशांत मिश्रा द्वारा ₹1000 का दुर्घटना बीमा कराया था उस समय रमेश सिंह बीमा को लेकर नाराज हुए थे लेकिन मिश्रा जी ने उन्हें समझाते हुए बताया कि यह उनके हित के लिए है आज रमेश सिंह के निधन के बाद इस बीमा पॉलिसी के तहत उनके परिवार को 20 लाख रुपए की बीमा राशि प्रदान की गई है यह सहायता राशि बैंक प्रशासन ने स्वयं परिजनों को चेक के रूप में सौपी। वहां मौजूद सभी अधिकारियों ने कहा कि यह कदम न केवल बैंक की जिम्मेदारी को दर्शाता है बल्कि एक छोटी सी बीमा परिवार के जीवन में बड़ी सहायता पहुंचाया है।
कैसियर- प्रशांत मिश्रा ने बताया- दस्तावेजों की औपचारिकता पूरी करवाकर क्लेम प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। आवश्यक जांच और स्वीकृति के बाद एसबीआई ने रमेश सिंह के परिवार को 20 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। और कहां की भारतीय जनरल इंश्योरेंस के तहत सभी ग्राहकों को बताना चाहूंगा कि एसबीआई अपने खाताधारकों को इस प्रकार की बीमा योजनाओं के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में समय पर दावा दर्ज करवाने से परिवारजनों को आर्थिक सहायता तुरंत मिल सकती है। और ₹100 रुपए से लेकर ₹2000 तक की पॉलिसी बीमा है जिसमें ₹100 रुपए में 2लाख और 200 में 4 लाख 500 में 10 लाख 1000 में 20 लाख और 2000 में 40 लाख प्रीमियम के तहत 60 साल तक बैंक केयर करता है। पर्सनल जनरल इंश्योरेंस के तहत ग्राहकों के लिए की जा रही है यह वित्तीय मदद भारतीय स्टेट बैंक द्वारा की जा सकती है। शाखा में मौजूद ग्राहकों को प्रशांत मिश्रा ने यह बात बताई है। इस अवसर पर रीजनल शिवशरण शुक्ला, चीफ मैनेजर रीजनल शैलेंद्र कुमार, शाखा प्रबंधक श्ल़ाका सिंह, बैंक कैशियर प्रशांत मिश्रा, एरिया मैनेजर राजेश गुप्ता, विडियम प्रदीप सिंह, और सुनील कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। वहां पर मौजूद लोगों ने भी बैंक प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की सराहना की और कहा कि समाज के लिए प्रेरणादायक है, और बैंक द्वारा परिवार को सहायता राशि देना एक मानवीय कदम है।