Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) डीएम विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई ।बैठक में डीएम ने जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष भौतिक एवं वित्तीय प्रगति लाते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर निर्माणाधीन परियोजनाएं पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि समय से उपभोग प्रमाण पत्र भेज दिए जाएं।उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य जनमानस से जुड़े हैं , सभी निर्माण परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें , ऐसी परियोजनाएं जो पूर्ण हो चुकी है , उनके हैंडओवर की प्रकिया शीघ्र पूर्ण कर ली जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्त व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।