Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) जनपद में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जन्म जयंती भव्य एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। जनपद के सभी सरकारी / अर्द्धसरकारी कार्यालयों में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा। राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ ली जाएगी तथा उनके आदर्शों पर गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा तथा कार्यालयों में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा।सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जयंती पर कलेक्ट्रेट से स्टेडियम तक प्रातः 08 बजे रन फॉर यूनिटी का आयोजन होगा। रन फॉर यूनिटी से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया जाएगा।रन फॉर यूनिटी में मा० जनप्रतिनिधिगण , जिला स्तरीय अधिकारी , विभिन्न विद्यालयों से छात्र- छात्राएं , जनमानस सम्मिलित होंगे। रन फॉर यूनिटी के पश्चात स्टेडियम में सामूहिक शपथ ली जाएगी। इस प्रकार से सभी तहसीलों में रन फोर यूनिटी एवं शपथ कार्यक्रम तथा अन्य गतिविधियों का आयोजन होगा। जनपद के सभी विद्यालयों में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन आदर्शों एवं मूल्यों पर गोष्ठी , वाद विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।