राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गया जागरूक

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) थाना पचपेड़वा पुलिस द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज विद्यालय विशुनपुर विश्रम में भारत में बने नए अपराधिक कानून के प्रति जागरूकता अभियान 2.0 के संबंध में चर्चा कर छात्राओं को उसके विषय में अवगत कराया गया तथा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत भी चर्चा कर छात्राओं को जागरूक किया गया। नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन हेतु – बाल विवाह, पास्को एक्ट व साइबर क्राइम संबंधी अपराध तथा यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये हेल्पलाइन नंबरो-1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,1090 वूमेन पावर  हेल्पलाइन नंबर,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर ,1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर,112 पुलिस आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई व सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं जैसे- सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित किया गया।उनकी समस्याएं पूछी गई , किसी ने कोई समस्या नहीं बताई।साथ ही सभी को कानून के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *