महादेवी वर्मा जनपदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

JHANSI NEWS: सूरज प्रसाद इंटर कॉलेज झांसी में महादेवी वर्मा जनपदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “वर्तमान जीवन प्रणाली एवं पनपता अवसाद” था । प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रघुराज सिंह इंटर कॉलेज, झांसी की छात्राओं ने शानदार सफलता अर्जित की।
पक्ष में बोलते हुए निहारिका पाल ने प्रथम स्थान तथा दृष्टि अहिरवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विपक्ष में बोलते हुए उसी विद्यालय की सुहाना खान ने प्रथम स्थान और किंजल साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन विजयी प्रतिभागियों का चयन अब मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहाँ वे झांसी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।
आयोजक मंडल एवं रघुराज सिंह इंटर कॉलेज परिवार ने सभी विजयी छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *