Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

दोस्त दिवाकर ने ही की थी हत्या पुलिस ने किया गिरफ्ता PRAYAGRAJ NEWS: कोतवाली मैगलगंज पुलिस ने रहजनिया गाँव निवासी ओम जी यादव हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसके दोस्त दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य नामजदों को साक्ष्य न मिलने पर क्लीनचिट दे दी गई है। गौरतलब है कि 27 अक्टूबर को ओम जी यादव पुत्र स्वर्गीय मान सिंह का शव मैगलगंज क्षेत्र के खखरा गाँव स्थित एक भट्ठे की झाड़ियों में बरामद हुआ था। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा मृतक का मोबाइल और बाइक की चाबी बरामद करने की मांग की थी। बाद में इंस्पेक्टर रविंद्र पांडे के समझाने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। विवेचना के दौरान मृतक की बहन सरिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में नामजद पम्प मैनेजर नंदकिशोर, दिवाकर और सालिक में से दिवाकर के खिलाफ ठोस साक्ष्य मिले। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि मृतक ओम जी और दिवाकर के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में दिवाकर ने डंडे से सिर पर वार कर ओम जी की हत्या कर दी। पूछताछ में दिवाकर ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने मृतक का मोबाइल तोड़कर और बाइक की चाबी इंदलापुर स्थित प्रेमकांत सिंह के गन्ने के खेत में फेंक दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल, चाबी और हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष रविंद्र पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। बाकी दोनों आरोपियों की घटना में कोई संलिप्तता नहीं पाई गई है।