Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SONBHADRA NEWS: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के प्रार्थना सभागार में सरदार पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया, जिसमें थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत कराई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि सरदार पटेल महान स्वतंत्रता सेनानी और कुशल प्रशासक थे, जिन्होंने 562 रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया। प्राचार्य राजकुमार ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के सूत्रधार थे। कार्यक्रम में सरदार साहब के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसका निर्देशन अवधेश कुमार ने किया था। संगीत शिक्षिका आकृति पांडे और हिन्दी शिक्षिका समता सिंह ने देशभक्ति गीत गाकर वातावरण को देशभक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।