भारतीय राजनीति में राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार थे सरदार पटेल: प्रो. राकेश यादव

JAUNPUR NEWS: समोधपुर पीजी  कॉलेज में  शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप मनाई गई। इस अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन हुआ। प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर भाग लिया। ‘रन फॉर यूनिटी’ के बाद
आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता इतिहास विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर राकेश कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अखंड भारत के निर्माण में जो योगदान दिया, वह अद्वितीय है। उन्होंने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एकता का अमर संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अविनाश कुमार वर्मा ने किया। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी, कार्यालय अधीक्षक बिन्द प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, पंकज कुमार, राजेश सिंह, मो.इदरीश व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *