कांग्रेस ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के साथ सरदार पटेल व आचार्य नरेंद्र देव की मनाई जयंती

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि, याद किया उनका त्याग व राष्ट्रसेवा का आदर्श
FATEHPUR NEWS: कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के साथ-साथ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं महान समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने स्व. इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके अदम्य साहस, राष्ट्रनिष्ठा और बलिदान को याद किया। साथ ही सरदार पटेल व आचार्य नरेंद्र देव के जीवन एवं कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि इंदिरा गांधी जी का साहस और बलिदान हमें सच्चे देशप्रेम और त्याग की शिक्षा देते हैं। उनका जीवन आदर्शों और नैतिक मूल्यों से प्रेरित था, जो हमें एक सम्मानित जीवन जीने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि सरदार पटेल जी का राष्ट्र निर्माण में योगदान और आचार्य नरेंद्र देव जी की समाजवादी विचारधारा हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने इंदिरा गांधी को एक कुशल रणनीतिकार व कुशाग्र चिंतक बताते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सरदार पटेल जी ने जिस निस्वार्थ भाव से भारत को एक सूत्र में बांधा, वही राष्ट्रसेवा का आदर्श है। उन्होंने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव जी ने देश के लिए जो त्याग, तपस्या और संघर्ष किया, उसका कोई दूसरा उदाहरण नहीं है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से पण्डित राम नरेश महाराज, माधुरी रावत, शोभा दुबे, शकीला बानो, मिस्बाहुल हक, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, नजमी कमर, ऋषभ पांडेय, अब्दुल रज्जाक, वकील खान, मो. अकरम काले, नसीम अंसारी, रमजान शाह, मोहित मिश्रा, असलम, आरिफ खान, पप्पू पाल, चंद्र प्रकाश लोधी, बसीर अहमद, डॉ. अब्दुल हमीद, निजामुद्दीन आदि लोग मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *