Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

क्षय रोगियों को फल वितरण, बच्चों को सामग्री और डेंगू बचाव की दवा दी गई
FATEHPUR NEWS: राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में विविध जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व चेयरमैन एवं कार्यकारिणी सदस्य, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे टीबी अस्पताल में की गई, जहां क्षय रोगियों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए गए। इसके उपरांत टीम ने अजगवा वार्ड के आकूपुर ग्राम में बच्चों को बिस्कुट, टॉफ़ी तथा लेखन सामग्री (पेंसिल, रबर, कटर, स्केल आदि) प्रदान की। साथ ही बच्चों को डेंगू से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होम्योपैथिक औषधि भी दी गई। इस अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बच्चों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं उनके योगदान के बारे में जानकारी दी तथा डेंगू से बचाव हेतु स्वच्छता और जागरूकता पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. निशात शहाबुद्दीन, सचिव अजीत सिंह, डॉ. अशोक गुप्ता, प्रशांत चतुर्वेदी, जितेंद्र, गोरेलाल, भक्त दास, नसीम, प्रवीण, राकेश, विष्णुबाबू श्रीवास्तव, सत्येंद्र यादव, नरेंद्र विश्वकर्मा, प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव एवं चैतन्य कुमार (संयोजक, दिव्यांग प्रकोष्ठ) सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे।