सपा ने मनाई सरदार पटेल एवं आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती

FATEHPUR NEWS: समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार लौह पुरुष, भारत रत्न, आधुनिक भारत के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल तथा महान समाजवादी, शिक्षाविद एवं दार्शनिक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती श्रद्धा व सम्मानपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव के जीवन, विचारों और राष्ट्रहित में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व समाजवादी विचारधारा को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। जन्मजयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, वीरेंद्र यादव, दयालु गुप्ता, विपिन यादव, एड. जगदीश सिंह, डा. राम नरेश पटेल, नंद किशोर पाल, राम किशोर प्रजापति, हीरा लाल साहू, मनोज यादव, शनि यादव, राज बाबू यादव, सुमित साहू, अनिल यादव, नूर जहां, रमजान अली, निर्मल यादव, जीतू, जुनैद, सूफियान, प्रमोद यादव, दीपांशु, आकाश, हिमांशु सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *