दारानगर नगर पंचायत में सरदार पटेल जयंती पर एकता दिवस मनाया गया

KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम कार्यालय में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती एकता दिवस के रूप में श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई।नगर अध्यक्ष रागिनी अरुण केशरवानी व अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह की अगुवाई में नगर पंचायत कर्मियों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए उनके व्यक्तिव व कृतित्व को याद किया।अधिशाषी अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को एकता, अखंडता और राष्ट्रीय सद्भावना को मजबूत करने का संकल्प दिया।इसके पश्चात नगर क्षेत्र के दारानगर में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गांधी मेमोरियल इंटर कालेज दारानगर के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष रागिनी अरुण केशरवानी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश मे एकता , अखंडता और आपसी समरसता को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल चन्द्र सोनकर, अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण केशरवानी, शिवम मौर्य, रामसुभग त्रिपाठी, पुष्पा पांडेय, संध्या पांडेय, शिव प्रताप, रामलखन तिवारी, प्रशांत त्रिपाठी, ओमकार तिवारी, अवध पटेल, गोलीदीन, बृजेश विद्यार्थी, अनिल यादव, अभिषेक मौर्या, अनूप शुक्ला, महेंद्र कुमार , ऋषिनन्दन साहू, श्यामू अग्रहरि, शिवम मिश्रा, रामभोले, अजीत पटेल , गोलू मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *