जीजीआईसी कड़ा में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई

देश की एकता के प्रतीक थे सरदार पटेल :डॉ अनामिका विद्यार्थी
KAUSHAMBI NEWS: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कड़ा में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अनामिका विद्यार्थी ने की। उन्होंने कहा कि “सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय से देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एकजुट किया। वे सच्चे राष्ट्रनायक और संगठन के प्रतीक थे। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना चाहिए।”31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाड में जन्मे सरदार पटेल भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री रहे। स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने गांधीजी के साथ मिलकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से रियासतों का विलय संभव हुआ और आधुनिक भारत की नींव पड़ी। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरदार पटेल के जीवन पर आधारित भाषण, कविताएं और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। सभी ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका डॉ सगीता , प्रिया शुक्ला ,आरती दिवाकर, सविता सहित विद्यालय की छात्राएं और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *