Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: पुलिस लाइन मीरजापुर के मनोरंजन कक्ष मां विंध्यवासिनी सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा और न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नए आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा- परिचर्चा किया गया। विशेष रूप से ‘शून्य एफ आई आर’की अवधारणा,E-FIR, समयबद्ध न्याय, एवं बाल संरक्षण से संबंधित प्राविधान, नए अपराध प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से जुड़े प्राविधान तथा पीड़ित-केंद्रित प्राविधानों पर विस्तृत रूप से चर्चा- परिचर्चा कीया गया। नए आपराधिक कानून न्याय प्रणाली को अधिक पारदर्शी त्वरित और जनसुलभ बनाने हेतु निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुक्ष्मता पूर्वक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करके पीड़ित को न्याय दिलाने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने तथा आरोपी पक्ष को न्याय पूर्वक दंड दिलाने हेतु कार्रवाई कराने की बात पर जोड़ दिया गया।
इन प्राविधानों को व्यावहारिक रूप से प्रभावित बनाकर जनपद मीरजापुर को कानून व्यवस्था के क्षेत्र में एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करने हेतु समस्त अधिकारी /कर्मचारी गण को समुचित दिशा निर्देश प्रदान किए गए। उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर पालिका परिषद के सम्मानित अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नीतेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन मनीष कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सदर अमर बहादुर, क्षेत्राधिकारी लाइन /यातायात शिखा भारती, व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष /नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी, वरिष्ठ जिला महामंत्री /पेट्रोलियम संगठन के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद चौधरी, उपस्थित रहे। वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी ने नए कानून के स्वागत के साथ उसके न्याय पूर्ण क्रियान्वयन की गुजारिश करते हुए भय मुक्त समाज की स्थापना पर जोर दिया।
उक्त कार्यशाला में मेरे साथ प्रमुख रूप से पेट्रोलियम संगठन के मंत्री राजीव मेहरोत्रा, दवा व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, मेटल एंड ब्रॉस संगठन के अध्यक्ष आशीष सिंह, महिला जिला महामंत्री नमिता केसरवानी, पूनम सिंह, नगर मंत्री अंकित अग्रहरि, कोषाध्यक्ष अहमद अली, युवा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश सेठ, किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष गोपाल केसरवानी, प्रांतीय सदस्य राजेंद्र अग्रवाल, वैश्य महासम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरि, नितिन गुप्ता सहित तमाम व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।