निरीक्षक आलोक कुमार को मिला केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, प्रतापगढ़ पुलिस का बढाया मान

PRATAPGARH NEWS: केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा लालगंज कोतवाली मे तैनात प्रभारी निरीक्षक को राष्ट्रीय पदक मिलने से जिले की पुलिस का नाम रोशन हुआ है। गृह मंत्रालय के उप सचिव डीके घोष के द्वारा जारी परिपत्र इक्तीस अक्टूबर के तहत लालगंज में तैनात प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार को केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए चयनित किये जाने की जानकारी दी गयी है। निरीक्षक आलोक कुमार को यह पदक विवेचना एवं जांच के गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्षता के साथ अन्वेषण के लिए दिये जाने की अधिसूचना निर्गत हुई है। जिले मे तैनात तेजतर्रार एसपी दीपक भूकर की अगुवाई में इस पदक से प्रतापगढ़ पुलिस का नाम देश भर में रोशन हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय व लालगंज सीओ आशुतोष मिश्र समेत अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने आलोक को मिली उपलब्धि को लेकर प्रसन्नता जतायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *