Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सरस्वती शिक्षा मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्रामभारती परतोष, (अमेठी)
AMETHI NEWS: क्षेत्र के जन शिक्षा समिति, काशी प्रांत द्वारा संचालित सरस्वती शिक्षा मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्रामभारती परतोष (अमेठी) में आज सत्र 2025 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन विद्यालय के भैया-बहनों तथा उनके अभिभावकों द्वारा उत्साहपूर्वक किया गया। जिस प्रकार एक किसान अपनी लहलहाती फसल देखकर आनंदित होता है, उसी प्रकार अभिभावकों ने अपने बच्चों के छह माह के शैक्षणिक विकास को देखकर अपार प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री सन्तोष मिश्र सहित सभी कक्षाचार्य एवं विषयाचार्य उपस्थित रहे। उन्होंने अभिभावकों की शंकाओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा बच्चों के शैक्षिक उन्नयन हेतु उपयोगी मार्गदर्शन एवं टिप्स प्रदान किए। अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस अवलोकन कार्यक्रम की सराहना की और शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।कार्यक्रम के पश्चात अपराह्न में विद्यालय के सभी आचार्य वन्धु-भगिनी का मासांत आचार्य दक्षता वर्ग आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षण-अध्यापन की गुणवत्ता उन्नयन पर विशेष चर्चा हुई।