इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कांग्रेस ने धूमधाम से मनाई

LAKHIMPUR KHERI NEWS: शुक्रवार  को कांग्रेस भवन पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रवि तिवारी की अध्यक्षता में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, आयरन लेडी स्वर्गीय  इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं देश के पूर्व गृहमंत्री, भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती कांग्रेस जनों द्वारा मनाई गई। इंदिरा गांधी जी एवं लौह पुरुष सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पदचिन्हों पर चलने का उपस्थित कांग्रेस जनों ने संकल्प लिया। तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे रवि तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज की तारीख बहुत ही महत्वपूर्ण है आज हमारे दो, दो शीर्ष नेताओं जिसमे पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती हम लोग मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न, और स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उन्होंने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति दूरदर्शिता और नेतृत्व से स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका जीवन हम सभी के लिए राष्ट्र सेवा, एकता और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा है। साथ ही तिवारी ने आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिन्हें दुनिया भर के कई उच्च कोटि के सर्वेक्षणों में सर्वकालिक लोक प्रिय प्रधानमंत्री स्वीकार किया गया हो, जिन्हें आज भी प्रत्येक शोषित पीड़ित गरीब अपना संरक्षक मानता है। जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व एक लौह महिला जिसका हृदय हमेशा ममत्व से भरा रहा। जिसे झुकाने में किसी की ताकत नहीं है। जिसको झुकाने में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति निक्सन भी भी विफल हो गए थे। देश की एकता और अखंडता की सोच को आगे बढ़ाने और उसकी रक्षा करने के अपने कर्तव्य की बेदी पर वह शहीद हो गई। इंदिरा गांधी जी आपका बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित राजेन्द गुप्ता, कोमल सिंह, चंद्रप्रभा अवस्थी, संध्या जायसवाल, जिला महासचिव अब्दुल रहीम, रामपाल शाक्य, जावेद अली एडवोकेट, जमील अहमद, गुलफाम, आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *