Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

यूपी कॉप आम जनता के लिए लाभप्रद है कोई भी समस्या होने पर यूपी कॉप के माध्यम से आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं- इंस्पेक्टर “महेश चंद”
LAKHIMPUR KHERI NEWS: कस्बे के जिला पंचायत इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को नए कानून यूपी कॉप के बारे में विस्तृत जानकारी साझा किया गया इंस्पेक्टर महेश चंद ने पुलिस के कामकाज का तरीका बताया साथ ही छात्राओं को हेल्प डेस्क पर शिकायत और निवारण के तरीके बताये।नया आपराधिक कानून यूपी कॉप कार्यक्रम के तहत कस्बे में जिला पंचायत इंटर कॉलेज में इंस्पेक्टर महेश चंद ने बच्चों को बीएनएस बीएनएसएस व बीएसए के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 48 बच्चों ने नए कानून प्रश्नों में प्रतिभाग लिया प्रतिभाग करने के बाद बच्चों द्वारा संक्षिप्त नुक्कड़ नाट्य किया गया जिसमें बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त हुई व बच्चों का मनोबल बढ़ा जबकि कुछ विद्यार्थी हिचकने लगे तो इंस्पेक्टर महेश चंद ने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है आप पुलिस को मित्र की तरह समझ कर बात करो विद्यार्थियों ने हिचक तोड़ी और आनलाइन एफआईआर दर्ज करने के तरीके से लेकर अन्य जानकारियां प्राप्त की।
विद्यार्थियों को मिले प्रश्नों के जवाब
सवाल : एफआईआर कैसे दर्ज होती है?
जवाब : पीड़ित को प्रार्थना पत्र देना पड़ता है जिसे तहरीर भी कहते हैं अब यूपी कॉप के माध्यम से भी ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कर सकते हैं सामान्य मामलों में एनसीआर लिखी जाती है, बड़े मामलों में एनसीआर को ही एफआईआर इसमें दोष मिलने पर चार्जशीट वर्ना एफआर लगाई जाती है।
सवाल : आरोपी को कहां रखा जाता है?
जवाब : आरोपी को थाने की हवालात में रखते हैं। अधिकतम 24 घंटे तक यहां किसी को रखा जा सकता है। इस अवधि में उसे कोर्ट में पेश करना होता है। कोर्ट के निर्देश पर उसे जेल भेजते हैं या उसे जमानत मिल जाती है।
सवाल : हम अपनी शिकायत पर कार्रवाई कैसे पता कर सकते हैं?
जवाब : पोर्टल वाली शिकायतों में निस्तारण की स्थिति घर बैठकर भी इंटरनेट के जरिए देखी जा सकती है। एफआईआर की विवेचना को समय-समय पर कोर्ट में दाखिल किया जाता है।
सवाल : हमें कोई दिक्कत हो तो तत्काल पुलिस की मदद कैसे लें?
जवाब : यूपी 112 नंबर इस समय हर समस्या का हल है। पुलिस की मदद के साथ ही फायर ब्रिगेड या स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी इसी नंबर पर बताई जा सकती हैं। महिला अपराधों के लिए 1090 नंबर भी लगा सकते हैं। सभी नंबर टोल फ्री हैं।
इंस्पेक्टर महेश चंद ने जनता को भी किया जागरूक
कस्बे के मुख्य चौराहे व प्रमुख मार्गों पर नए कानून यूपी कॉप के पोस्टर चस्पा किए गए साथ ही राहगीरों को नए कानून के बारे में विस्तार जानकारी साझा की गई इंस्पेक्टर महेश चंद ने आम जनता से कहा की कोई भी समस्या होने पर आप यूपी कॉप या थाने में अपनी बात निसंकोच रख सकते हैं पुलिस आपकी मित्र है नए कानून की जानकारी प्राप्त करके आम जनता ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।