मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) थाना पचपेड़वा पुलिस द्वारा रामचरण आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल लक्ष्मी नगर शिक्षा क्षेत्र पचपेड़वा में भारत में बने नए अपराधिक  कानून के प्रति जागरूकता अभियान 2.0 के संबंध में चर्चा कर छात्राओं को  उसके विषय में अवगत कराया गया तथा मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत भी चर्चा कर छात्राओं को जागरूक किया गया।नारी सुरक्षा सम्मान व स्वालंबन हेतु- बाल विवाह, पास्को एक्ट व साइबर क्राइम संबंधी अपराध ,यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया।, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये हेल्पलाइन नंबरो-1076 मा0 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर,1090 वूमेन पावर  हेल्पलाइन नंबर,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर ,1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर,112 पुलिस आपातकालीन सेवा , 108 एंबुलेंस सेवा ,102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई व सरकार द्वारा चलाई गई लाभकारी योजनाओं जैसे- सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित किया गया।उनकी समस्याएं को पूछते हुए पुलिस के प्रति विश्वास जगाते हुए जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *