Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़नी में गुरुवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती एवं आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक चंदालाल ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं उप-प्रधानमंत्री के रूप में देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ किया। उन्होंने 565 से अधिक रियासतों को भारत में विलय कराने में अहम भूमिका निभाई। विभाजन के समय उन्होंने शांति बहाली व शरणार्थियों के पुनर्वास का नेतृत्व किया। देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अखिल भारतीय सेवा प्रणाली की नींव रखी। उनके सम्मान में दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण 31 अक्टूबर 2018 को किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार गौतम, शिक्षक विनोद कुमार द्विवेदी, वेद प्रकाश शुक्ल व अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एवं नेशनल एनाउंसर जुग्गी राम राही ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। जयंती समारोह में प्रधानाध्यापक एसपी निगम, शिक्षिका शीला पांडेय, लवहर राम, रीता शाही, आरसिया, दीपक गहरी, रामरूप पांडेय, प्रभु दयाल, वीरेन्द्र पांडेय, सुधीर पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।