लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

SIDHARTHNAGAR NEWS: स्वतंत्र भारत के शिल्पकार और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम से हाईडिल तिराहे तक रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित हुई, जिसका शुभारंभ सांसद जगदम्बिका पाल ने विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, स्काउट एंड गाइड, स्कूली छात्र-छात्राओं व युवाओं ने भाग लिया। इसके बाद स्टेडियम में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सांसद पाल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता को मजबूत किया। विधायक राही ने कहा कि पटेल का जीवन हमें राष्ट्र की अखंडता का संदेश देता है। जिलाधिकारी शिव शरणप्पा ने कहा कि पटेल ने 562 रियासतों को भारत में मिलाकर राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। अंत में सांसद ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और सभी अतिथियों ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मरीजों को फल वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *