Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: शीतला माता चौकियां धाम में इस वर्ष देव दीपावली का आयोजन अत्यंत भव्य रूप से किया जाएगा। चौकियां धाम के महंत विनय त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन 4 एवं 5 नवम्बर को संपन्न होगा, जिसमें जिले और प्रदेश के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी जौनपुर डॉ. दिनेश चंद्र तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुंभ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजन की विशेषता यह होगी कि इस देव दीपावली पर्व में बॉलीवुड के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजपाल यादव अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और भक्तों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कार्यक्रम में स्वामी विश्वात्मानंद महाराज, आचार्य रामचंद्र दास महाराज, सांसद मनोज तिवारी, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह, समाजसेवी मनोज सिंह, पूर्व छात्र नेता ज्ञानप्रकाश सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।महंत विनय तिवारी एवं कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सतीश जयकृष्ण तिवारी ने बताया कि चौकियां धाम में इस बार देव दीपावली के अवसर पर भव्य दीपोत्सव, भजन संध्या और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा. धाम परिसर में हजारों दीपों की ज्योति से माता शीतला का दरबार आलोकित होगा और समूचा क्षेत्र आध्यात्मिकता से ओतप्रोत रहेगा।