Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JAUNPUR NEWS: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन से विकास भवन तक विशाल राष्ट्रीय एकता मार्च निकाला गया। मार्च का शुभारंभ सुबह 8 बजे पुलिस लाइन से हुआ, जो लाइन बाजार, गांधी तिराहा, अम्बेडकर तिराहा होते हुए विकास भवन परिसर तक पहुंचा। यहां पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा व क्रांति स्तंभ पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मार्च के दौरान महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत रहीं। उन्होंने पुलिस लाइन में उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और कहा कि “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार करना ही सरदार पटेल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर विधायक शाहगंज रमेश सिंह, विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा, विधायक मडियाहूं डॉ. आर.के. पटेल, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित नगर निकाय, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, एनसीसी कैडेट, समूह की बहनें, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। जिलाधिकारी ने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया, और आज का यह कार्यक्रम उनके योगदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने विकसित भारत-समर्थ पोर्टल पर आमजन से सुझाव देने की अपील भी की। मार्च के उपरांत प्रतिभागियों को प्रशासन द्वारा फल एवं पेयजल वितरित किया गया। इसी क्रम में जनपद की सभी तहसीलों एवं ब्लॉकों में भी एकता मार्च का आयोजन किया गया। पूरा जनपद राष्ट्रभक्ति और एकता के रंग में रंगा रहा।