Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कुरैश नगर में रात साढ़े तीन बजे कैमरे में कैद हुआ कंबलधारी चोर MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) शहर कोतवाली क्षेत्र के अस्पताल चौकी इलाके में शनिवार की आधी रात करीब 3 बजकर 30 मिनट पर एक चोर चोरी करने की कोशिश में नाकाम हो गया। रामबाग कुरैश नगर में रहने वाले परवेज के घर के बाहर रात में एक चोर चोरी की फिराक में घूम रहा था। मोथा तूफान की वजह से बूंदाबांदी हो रही थी और मोहल्ले के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। इसी मौके का फायदा उठाकर चोर कंबल ओढ़े घरों के सामने घूम रहा था। परवेज के घर के बाहर साइकिल खड़ी थी, जिस पर चोर ने लॉक तोड़ने की कोशिश की। वहीं एक टोटो चार्ज में लगा था, उसकी हैंडल भी चेक कर रहा था। करीब एक घंटे तक वह इलाके में टहलता रहा। इसी बीच परवेज की नींद खुली और उन्होंने बाहर झाँककर देखा तो चोर की हरकत को मोबाइल के कैमरे में कैद लिया। परवेज ने जब आवाज लगाई तो चोर चाकू दिखाकर भाग निकला। जहाँ लोग गहरी नींद में मस्त थे तो वहीं चोर भी चोरी में मस्त था लेकिन परवेज की सूझबूझ से उसकी सारी मेहनत बेकार चली गई।