सृष्टि मौर्य प्रथम, यूपीएस अशोकपुर कला ने गणित ओलंपियाड में मचाया धमाल

JAUNPUR NEWS: बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा ब्लॉक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा शनिवार को  बीआरसी में आयोजित हुई। इस परीक्षा में यूपीएस अशोकपुर कला की सृष्टि मौर्य को प्रथम एवं भुसौड़ी के अभियांशु  एवं सुइथाकला के प्रियांश को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। इसमें विकासखंड क्षेत्र के सफल टॉप 10 के छात्रों का चयन जिला स्तरीय परीक्षा के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने प्रधानाध्यापक सतीश सिंह तथा पारसनाथ यादव समेत सभी शिक्षकों के सार्थक प्रयास, कठिन परिश्रम, समर्पण एवं सक्रिय योगदान की सराहना की। बीएसए ने अभिभावकों और छात्रों के संयुक्त प्रयास की बदौलत मिली सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने आगामी जिला स्तरीय परीक्षा में  और भी बेहतर परीक्षा परिणाम लाने के लिए अग्रिम बधाई दी है। प्रबंधक सुरेश पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ.अजेय प्रताप सिंह, अंग्रेजी एवं भौतिकी प्रवक्ता विनय त्रिपाठी और धर्मदेव शर्मा, डॉ. राकेश चंद्र तिवारी, पर्यवेक्षक अवधेश यादव, एआरपी अनिल कुमार, शिक्षक संघ के  जिला मंत्री दुष्यंत मिश्र, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रणंजय सिंह एवं सुधाकर सिंह, संजय सिंह, रमेश सिंह, इमरान अंसारी, हरि गोविंद दयाल आदि लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *